इस ब्लॉक का उद्देश्य है प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए उनकी आयु के अनुसार विभिन्न प्रकरणों पर कविताओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना।
अक्सर बच्चों के पास बहुत सी पुस्तक होती हैं जो पाठ्यक्रम से संबंधित होती हैं या फिर कुछ कॉमिक्स और अन्य पत्रिकाएं भी होती हैं, पर जब भी उन्हें किसी विशेष प्रकरण पर कविताओं की आवश्यकता होती है तो उन्हें अक्सर इंटरनेट पर खोजबीन करनी पड़ती है।